ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ रिकॉर्ड वनडे चेज़ के दौरान हैंगओवर में थे दक्षिण अफ्रीका के गिब्स
12 मार्च 2006 को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 111-गेंदों में 175-रनों की पारी खेलकर वनडे इतिहास का सबसे बड़ा सफल रन चेज़ पूरा करने में अपनी टीम की मदद करने वाले दक्षिण अफ्रीकी बल्लेबाज़ हर्शल गिब्स हैंगओवर (नशे की हालत) में थे। गिब्स ने अपनी आत्मकथा में माना था कि मैच से पहले की रात उन्होंने देर तक शराब पी थी।