ऑस्ट्रेलिया के डार्लिंग नदी में ऑक्सीजन की मात्रा कम होने से मरी मिलीं लाखों मछलियां
ऑस्ट्रेलिया में भीषण गर्मी के बीच डार्लिंग नदी में लाखों मछलियां मरी हुई मिली हैं जिसका एक वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। अधिकारियों ने कहा है कि ऑक्सीजन की मात्रा कम होने से बड़े पैमाने पर मछलियों की मौत हुई है। अधिकारियों ने इस सप्ताह के अंत में नदी में ऑक्सीजन लेवल और घटने की चेतावनी दी है।