ऑस्ट्रेलिया के डिप्टी पीएम ने दिल्ली में ठेले पर पीया नींबू पानी, यूपीआई से किया गया भुगतान
ऑस्ट्रेलियाई उप-प्रधानमंत्री रिचर्ड मार्ल्स ने दिल्ली में एक ठेले पर नींबू पानी पीया जिसका वीडियो ऑनलाइन सामने आया है। इस दौरान उनके साथ मौजूद एक अधिकारी ने यूपीआई के ज़रिए रुपयों का भुगतान किया और उन्हें यूपीआई के कामकाज के तरीके के बारे में बताया। अधिकारी ने चुटकी बजाते हुए उनसे कहा, "आप (यूपीआई से) तुरंत भुगतान कर सकते हैं।"