ऑस्ट्रेलिया के पीएम एंथनी एल्बानीज़ी ने शेयर किया 'बेबी इंडिया' का वीडियो; हुआ वायरल
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी एल्बानीज़ी द्वारा X पर शेयर किया गया एक बच्चे का वीडियो वायरल हो गया है। उन्होंने कैप्शन में लिखा 'बेबी इंडिया' और इस वीडियो को अब तक 5.63 लाख से अधिक लोग देख चुके हैं। एक यूज़र ने वीडियो पर कमेंट किया, "प्यारा नाम है" जबकि अन्य यूज़र ने कमेंट किया, "जियोपॉलिटिकल सरनेम?"