ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री ने अपनी पार्टनर के साथ सगाई का किया एलान, शेयर की तस्वीर
ऑस्ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी एल्बानीज़ी ने गुरुवार को अपनी पार्टनर जोडी हाइडन के साथ सगाई का एलान किया। उन्होंने हाइडन के साथ X पर तस्वीर शेयर कर लिखा, "उन्होंने हां कर दी।" ऑस्ट्रेलियाई मीडिया के मुताबिक, एल्बानीज़ी पीएम पद पर रहते हुए सगाई करने वाले पहले प्रधानमंत्री हैं। एल्बानीज़ी और हाइडन 2020 में मेलबर्न में एक इवेंट में मिले थे।