ऑस्ट्रेलिया के बीच के पास समुद्र में डूबने से हुई 4 भारतीयों की मौत
फिलिप आईलैंड (ऑस्ट्रेलिया) पर एक बीच के पास समुद्र में डूबने से 4 भारतीयों की मौत हो गई है जिनमें 1 पुरुष और 3 महिलाएं शामिल हैं। ऑस्ट्रेलिया स्थित भारतीय उच्चायोग ने घटना को 'अत्यंत दुखद' बताते हुए शोक जताया है। उच्चायोग ने कहा, "मेलबर्न स्थित भारतीय वाणिज्य दूतावास की एक टीम ने मृतकों के दोस्तों से संपर्क किया है।"