ऑस्ट्रेलिया के बीच पर बहकर आ गया विशाल समुद्री सांप, तस्वीर आई सामने
ऑस्ट्रेलिया के क्वींसलैंड राज्य में सनशाइन बीच पर एक बहुत ज़हरीला समुद्री सांप बहकर आ गया जिसके एक तरफ चोट लगी हुई थी। सोशल मीडिया पर कई यूज़र्स ने 2-4 किलो वज़नी और 1 मीटर से भी लंबे 10 साल के इस सांप को 'विशाल' बताया। अधिकारियों ने बताया कि यह एक स्टॉक्स समुद्री सांप है।