ऑस्ट्रेलिया के मर्फी ने भारत के खिलाफ 5 विकेट लेने के साथ ही तोड़ा 141 साल पुराना रिकॉर्ड
ऑस्ट्रेलिया के 22-वर्षीय ऑफ-स्पिनर टॉड मर्फी ने नागपुर टेस्ट में भारत की पहली पारी में 5-विकेट हॉल लेने के साथ ही 141-साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ दिया है। मर्फी 22-साल और 87-दिन की उम्र में टेस्ट क्रिकेट में 5-विकेट हॉल लेने वाले सबसे युवा ऑस्ट्रेलियाई स्पिनर बन गए हैं। पिछला रिकॉर्ड जॉर्ज पामर (22-साल और 360-दिन) ने 1882 में बनाया था।