ऑस्ट्रेलिया के रिकॉर्ड रन चेज़ के बाद कैसी है विश्व कप 2023 की अंकतालिका?
ऑस्ट्रेलिया ने मंगलवार को अफगानिस्तान के खिलाफ 292-रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए वनडे विश्व कप इतिहास में अपना सबसे सफल रन चेज़ दर्ज किया। ऑस्ट्रेलिया विश्व कप-2023 की अंकतालिका में तीसरे स्थान पर है और सेमीफाइनल में उसका मुकाबला दूसरे स्थान पर मौजूद दक्षिण अफ्रीका से होगा। अंकतालिका में भारत शीर्ष पर जबकि अफगानिस्तान छठे स्थान पर है।