ऑस्ट्रेलिया के होटल में हेयर ड्रायर चलाने पर बजा फायर अलार्म, महिला से वसूले गए ₹78,000

ऑस्ट्रेलिया के 4-सितारा नोवोटेल पर्थ लैंगली होटल में एक महिला गेस्ट द्वारा हेयर ड्रायर इस्तेमाल करने पर फायर अलार्म बज गया और दमकल विभाग को बुलाने का ₹78,000 का चार्ज महिला से वसूला गया। दमकलकर्मी उसके दरवाज़े के बाहर पहुंच गए थे। ऑस्ट्रेलियाई अखबार के मुताबिक, एक होटल मैनेजर ने कहा कि राशि महिला को रिफंड कर दी गई थी।

Load More