ऑस्ट्रेलिया ने अफगानिस्तान के साथ फिर से द्विपक्षीय सीरीज़ खेलने से किया इनकार
ऑस्ट्रेलिया की क्रिकेट टीम ने अफगानिस्तान के साथ फिर से द्विपक्षीय सीरीज़ खेलने से इनकार कर दिया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने कहा, "ऑस्ट्रेलिया व अफगानिस्तान के बीच अगस्त 2024 में टी20I सीरीज़ प्रस्तावित थी लेकिन अफगानिस्तान में महिलाओं के साथ हो रहे दुर्व्यवहार के चलते यह फैसला लिया गया है। भविष्य में फिर अफगानिस्तान क्रिकेट बोर्ड के साथ काम करेंगे।"