ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज किया ऐशेज़ में 75 वर्षों में अपना सबसे बड़ा सफल रन चेज़

ऑस्ट्रेलिया ने एजबैस्टन में इंग्लैंड के खिलाफ ऐशेज़ 2023 के पहले टेस्ट में 281 रनों का लक्ष्य हासिल कर लिया जो ऐशेज़ में 75 वर्षों में उसका सबसे बड़ा सफल रन चेज़ है। मैच के आखिरी दिन ऑस्ट्रेलिया ने उस्मान ख्वाजा के 65(197) रन और कप्तान पैट कमिंस के 44*(73) रन की बदौलत 4.3 ओवर रहते जीत हासिल कर ली।

Load More