ऑस्ट्रेलिया ने दर्ज की वनडे विश्व कप के इतिहास की सबसे बड़ी जीत

वनडे विश्व कप-2023 में बुधवार को दिल्ली में ऑस्ट्रेलिया ने नीदरलैंड्स को 309 रनों से हरा दिया। यह रनों के लिहाज़ से वनडे क्रिकेट के इतिहास में ऑस्ट्रेलिया की और वनडे विश्व कप के इतिहास में किसी भी टीम की सबसे बड़ी जीत है। 400 रनों के लक्ष्य के जवाब में नीदरलैंड्स की पूरी टीम 90 रन पर सिमट गई।

Load More