ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में बनाए 480 रन, दूसरे दिन के खेल के बाद भारत का स्कोर 36/0
अहमदाबाद टेस्ट के दूसरे दिन ऑस्ट्रेलिया ने पहली पारी में उस्मान ख्वाजा के 180-रन और कैमरन ग्रीन के 114-रन की पारियों की बदौलत 480-रन बनाए। वहीं, दिन का खेल खत्म होने तक भारत का स्कोर 36/0 है और दोनों ओपनर रोहित शर्मा (17-रन) व शुबमन गिल (18-रन) नाबाद हैं। रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया की पहली पारी में 6-विकेट हॉल लिया।