ऑस्ट्रेलिया ने बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बीच स्पिनर ऐश्टन एगर को स्वदेश भेजा
ऑस्ट्रेलिया ने भारत के साथ जारी बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी के बीच अपने स्पिनर ऐश्टन एगर को स्वदेश वापस भेज दिया है। ऑस्ट्रेलियाई चयनकर्ता टोनी डोडेमैड ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि मार्श कप और शेफील्ड शील्ड टूर्नामेंट खेलने ऐश्टन स्वदेश गए हैं। ओपनर डेविड वॉर्नर और गेंदबाज़ जोश हेज़लवुड चोट के कारण पहले ही स्वदेश रवाना हो गए हैं।