ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी मॉल के हमलावर का सामना करने वाले शख्स को की नागरिकता देने की पेशकश
सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) के मॉल में लोगों पर चाकू से हमला करने वाले शख्स का सामना करने वाले फ्रांसीसी नागरिक डेमियन गेहो को ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी एल्बानीज़ी ने मंगलवार को नागरिकता देने की पेशकश की। घटना के समय डेमियन सिडनी घूमने पहुंचे थे। गौरतलब है कि शनिवार को हुए इस हमले में 6 लोगों की मौत हो गई थी।