ऑस्ट्रेलिया 2026 तक पहली बार चांद पर अपना रोवर भेजने की तैयारी कर रहा है। ऑस्ट्रेलियाई अंतरिक्ष एजेंसी ने बताया कि यह रोवर नासा के आर्टेमिस मिशन के हिस्से के रूप में भेजा जाएगा जो चांद से लूनर सॉइल एकत्रित करेगा। गौरतलब है, भारत समेत 4 देश ही अब तक चांद पर अपना रोवर भेजने में सफल हो पाए हैं।