ऑस्ट्रेलिया में 10 वर्षीय लड़की को अब तक की ज्ञात 'सबसे अधिक दर्द वाली कंडीशन' होने का पता चला
ऑस्ट्रेलिया के एक परिवार ने कहा है कि उनकी 10-वर्षीय बेटी बेला मेसी को कॉम्प्लेक्स रीजनल पेन सिंड्रोम (सीआरपीएस) हुआ है जिसे अब तक की ज्ञात 'सबसे अधिक दर्द वाली कंडीशन' कहा जाता है। फिजी ट्रिप के दौरान बेला के दाएं पैर में छाला हुआ था और इन्फेक्शन होने के बाद उसका पैर सूज गया। यह दुर्लभ सिंड्रोम लाइलाज है।