ऑस्ट्रेलिया में क्रू से हाथापाई करने वाले यात्री को पायलट ने फ्लाइट से उतारा
वर्जिन ऑस्ट्रेलिया के एक पायलट का वीडियो सामने आया है जिसमें वह क्रू के साथ हाथापाई करने वाले एक यात्री को एक एयर होस्टेस और अन्य यात्री की मदद से फ्लाइट से उतारता दिख रहा है। वीडियो में यात्री पायलट की शर्ट को पकड़े हुए नज़र आया। वर्जिन ऑस्ट्रेलिया ने बताया कि उस व्यक्ति पर यात्रा प्रतिबंध लगाए गए हैं।