ऑस्ट्रेलिया में भारतीय छात्र की हत्या करने के आरोप में हरियाणा के 2 भाई गिरफ्तार
मेलबर्न (ऑस्ट्रेलिया) में इंजीनियरिंग के 22 वर्षीय भारतीय छात्र नवजीत संधू की चाकू मारकर हत्या करने के आरोप में करनाल (हरियाणा) के 2 भाइयों को न्यू साउथ वेल्स से गिरफ्तार किया गया है। नवजीत पर उस समय हमला किया गया जब उन्होंने किराए को लेकर भारतीय छात्रों के बीच हो रही लड़ाई में हस्तक्षेप करने की कोशिश की थी।