ऑस्ट्रेलिया में लगातार 16वां टेस्ट मैच हारा पाकिस्तान
पाकिस्तान शुक्रवार को ऑस्ट्रेलियाई धरती पर लगातार 16वां टेस्ट मैच हार गया और ऑस्ट्रेलिया ने मेलबर्न में बॉक्सिंग डे टेस्ट 79 रन से जीतकर 3 मैचों की सीरीज़ में 2-0 की अजेय बढ़त बना ली। पाकिस्तान ने ऑस्ट्रेलियाई धरती पर आखिरी बार 1995 में टेस्ट मैच जीता था। सीरीज़ का तीसरा टेस्ट मैच 3 जनवरी से सिडनी में शुरू होगा।