ऑस्ट्रेलिया में लगातार 17वां टेस्ट मैच हारा पाकिस्तान, 0-3 से गंवाई सीरीज़
ऑस्ट्रेलिया ने सिडनी में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में पाकिस्तान को 8 विकेट से हराते हुए 3-0 से यह सीरीज़ जीत ली है। पाकिस्तान इसके साथ ही ऑस्ट्रेलिया की धरती पर लगातार 17वां टेस्ट मैच हार गया। अपने करियर का आखिरी टेस्ट खेल रहे ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ डेविड वॉर्नर ने पहली पारी में 34 और दूसरी में 57 रन बनाए।