ऑस्ट्रेलिया में सर्फिंग कर रहे 15 वर्षीय लड़के पर शार्क ने किया हमला, हुई मौत

साउथ ऑस्ट्रेलिया के ऐथल बीच पर सर्फिंग कर रहे एक 15 वर्षीय लड़के पर शार्क ने हमला कर दिया जिसमें उसकी मौत हो गई। पुलिस ने बताया कि लड़के के शव को समुद्र से बरामद किया गया है। एक स्थानीय निवासी ने बताया कि शार्क समुद्र में उस लड़के को घेर रही थी और बहुत सारा खून बहा था।

Load More