ऑस्ट्रेलिया में सिंगर टेलर स्विफ्ट के पिता पर लगा फोटोग्राफर को मारने का आरोप
सिडनी (ऑस्ट्रेलिया) में बेन मैकडॉनल्ड नामक एक फोटोग्राफर ने सिंगर टेलर स्विफ्ट के पिता पर उसे मारने का आरोप लगाया है जिसकी ऑस्ट्रेलियाई पुलिस जांच कर रही है। हालांकि, टेलर के प्रतिनिधि ने कहा कि सिंगर के कॉन्सर्ट के बाद 2 लोग आक्रामक तरीके से टेलर की तरफ आ रहे थे और उनके सुरक्षाकर्मियों को ज़बरदस्ती पकड़ रहे थे।