ऑस्ट्रेलिया में सीनेटर बने भारतीय मूल के वरुण, संसद में भगवद गीता पर हाथ रखकर ली शपथ
भारतीय मूल के बैरिस्टर वरुण घोष ने ऑस्ट्रेलिया की संसद में सीनेटर बनने के बाद भगवद गीता पर हाथ रखकर शपथ ली है। वरुण, ऑस्ट्रेलियाई संसद के पहले ऐसे सदस्य हैं जिसने भारत में जन्म लिया और वह पश्चिमी ऑस्ट्रेलिया का प्रतिनिधित्व करेंगे। ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री एंथनी एल्बानीज़ी ने वरुण को बधाई देते हुए कहा, "आपका टीम में होना शानदार है।"