ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिरों में हुई तोड़फोड़ की कड़ी निंदा करता है भारत: विदेश मंत्रालय
भारतीय विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने कहा है कि ऑस्ट्रेलिया में हिंदू मंदिरों में हुई तोड़फोड़ की भारत कड़ी निंदा करता है। बागची ने कहा, "मामले को लेकर ऑस्ट्रेलियाई सरकार और स्थानीय पुलिस के साथ बात की गई है और हमने दोषियों के खिलाफ शीघ्र जांच की मांग की है ताकि भविष्य में ऐसी घटनाएं ना हों।"