ऑस्ट्रेलिया से कम अंक होने के बावजूद डब्ल्यूटीसी की अंकतालिका में शीर्ष पर क्यों है भारत?
ऑस्ट्रेलिया (90) से कम अंक होने के बावजूद भारत (74) विश्व टेस्ट चैंपियनशिप (डब्ल्यूटीसी) की अंकतालिका में पहले स्थान पर है। दरअसल, डब्ल्यूटीसी में टीमों को अर्जित अंक प्रतिशत के आधार पर रैंक किया जाता है। भारत ने डब्ल्यूटीसी 2023-2025 में खेले 9 में से 6 (68.51% अंक) जबकि ऑस्ट्रेलिया ने 12 में से 8 मैच (62.50% अंक) जीते हैं।