ऑस्ट्रेलिया-अर्जेंटीना के बीच पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 का मैच ड्रॉ पर हुआ खत्म
पुरुष हॉकी विश्व कप 2023 के पूल-ए में सोमवार को ऑस्ट्रेलिया-अर्जेंटीना मैच 3-3 से ड्रॉ पर खत्म हुआ। अर्जेंटीना ने मैच के दूसरे, तीसरे व चौथे क्वॉर्टर में 1-1 गोल दागा जबकि ऑस्ट्रेलिया ने पहले, दूसरे व चौथे क्वॉर्टर में 1-1 गोल किया। पूल-ए में 2-मैच में 1-1 जीत के साथ ऑस्ट्रेलिया पहले व अर्जेंटीना दूसरे स्थान पर है।