ऑस्ट्रेलियाई ऐक्ट्रेस रेबेल ने समलैंगिक रिश्ते में होने का किया खुलासा, शेयर की तस्वीर
ऑस्ट्रेलियाई अभिनेत्री रेबेल विल्सन ने गुरुवार को इंस्टाग्राम पोस्ट में खुलासा किया कि वह कपड़ों के ब्रैंड 'लेमन वे लिमोन' की संस्थापक रमोना अग्रुमा के साथ समलैंगिक रिश्ते में हैं। उन्होंने लिखा, "लगता था कि मुझे एक डिज़्नी प्रिंस की तलाश है लेकिन...शायद मुझे हर समय...एक डिज़्नी प्रिंसेस की ज़रूरत थी।" पोस्ट पर एक यूज़र ने कमेंट किया, "खूबसूरत जोड़ी।"