ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर्स ने श्रीलंकाई बच्चों के लिए दान की अपनी पुरस्कार राशि
हाल ही में श्रीलंका का दौरा करने वाली ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट टीम ने अपनी पुरस्कार राशि श्रीलंकाई बच्चों के लिए दान करने का एलान किया है। क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया के मुताबिक, आर्थिक संकट का सामना कर रहे श्रीलंका के लिए 45,000 ऑस्ट्रेलियाई डॉलर (करीब ₹25 लाख) यूनिसेफ के ज़रिए दिए जाएंगे जिनका इस्तेमाल बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य आदि के लिए किया जाएगा।