ऑस्ट्रेलियाई पोस्ट ऑफिस में लगा 'लाइटिंग के कारण भारतीयों की फोटो नहीं खींच सकते' का बोर्ड
दक्षिण ऑस्ट्रेलिया के एडिलेड शहर के एक पोस्ट ऑफिस में एक बोर्ड पर लिखा हुआ था, "हमारी लाइटिंग और फोटो बैकग्राउंड की क्वॉलिटी के कारण हम...भारतीयों की तस्वीरें नहीं खींच सकते।" इसकी तस्वीर को ट्विटर पर शेयर कर आलोचना की गई जिसके बाद ऑस्ट्रेलिया पोस्ट ने कहा, "हम इस अनधिकृत साइन के कारण हुए अपमान के लिए माफी मांगते हैं।"