ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ ने बांधे हार्दिक पंड्या के जूते के फीते, शेयर की तस्वीर
ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ मार्नस लबुशेन ने दूसरे भारत-ऑस्ट्रेलिया वनडे मैच में बल्लेबाज़ी कर रहे भारतीय ऑल-राउंडर हार्दिक पंड्या के जूते के फीते उनके द्वारा बांधे जाने की तस्वीर ट्विटर पर शेयर कर लिखा है, "#33 🤝" कई फैन ने लबुशेन की खेल भावना की तारीफ की जिनमें से एक ने लिखा, "सम्मान।" पंड्या व लबुशेन दोनों का जर्सी नंबर 33 है।