ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ लबुशेन पर पाकिस्तानी फैन्स के पोस्टर की तस्वीर हुई वायरल
रावलपिंडी में पाकिस्तान-ऑस्ट्रेलिया के बीच खेले जा रहे पहले टेस्ट मैच के दौरान ऑस्ट्रेलियाई बल्लेबाज़ मार्नस लबुशेन से संबंधित पोस्टर पकड़े पाकिस्तानी फैन्स की तस्वीर वायरल हो गई है। पोस्टर पर लिखा था, "मार्नस से सावधान रहें...वह पूरे दिन 'नो रन' कहेंगे और अंत शतक के साथ करेंगे।" लबुशेन बल्लेबाज़ी के दौरान 'नो रन' चिल्लाने के लिए जाने जाते हैं।