ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने तीसरे टी20I में भारत को 7 विकेट से हराया, 2-1 से जीती सीरीज़
ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने नवी मुंबई में खेले गए तीसरे टी20I मैच में भारत को 7 विकेट से हराकर तीन मैचों की सीरीज़ 2-1 से जीत ली है। भारत ने मैच में पहले बल्लेबाज़ी करते हुए 20 ओवरों में 6 विकेट खोकर 147 रन बनाए थे और ऑस्ट्रेलिया ने 18.4 ओवरों में 3 विकेट खोकर लक्ष्य हासिल कर लिया।