ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान मैच के दौरान बेंगलुरु के स्टेडियम में फैन के सीट पर बैठते ही टूटी सीट
वनडे विश्व कप 2023 में शुक्रवार को ऑस्ट्रेलिया-पाकिस्तान मैच के दौरान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम (बेंगलुरु) में एक फैन के सीट पर बैठते ही वह सीट टूट गई। एक अन्य फैन ने टूटी हुई सीट का वीडियो शेयर किया और कहा कि 40-50 वर्ष के शख्स के बैठते ही यह टूटी। बकौल फैन, उस शख्स को कोई चोट नहीं आई है।