ओंकारेश्वर मंदिर से केदारनाथ धाम के लिए रवाना हुई बाबा केदार की डोली
ऊखीमठ (उत्तराखंड) के ओंकारेश्वर मंदिर से बाबा केदारनाथ की पंचमुखी चलविग्रह डोली सोमवार को केदारनाथ धाम रवाना हो गई। इस दौरान सैकड़ों की संख्या में श्रद्धालु मौजूद रहें। गुप्तकाशी, फाटा और गौरीकुंड में रात्रि प्रवास कर डोली 1 मई को केदारनाथ धाम पहुंचेगी और 2-मई को सुबह 7 बजे केदारनाथ मंदिर के कपाट भक्तों के दर्शन के लिए खोले जाएंगे।