ओआरएस खरीदने आए शख्स की हरियाणा की दवा दुकान पर हार्ट अटैक से हुई मौत
फरीदाबाद (हरियाणा) में एक दवा की दुकान पर ओआरएस खरीदने आए एक शख्स को हार्ट अटैक आने का वीडियो सामने आया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शख्स की मौके पर ही मौत हो गई। दुकान के सीसीटीवी फुटेज में युवक गिरने से पहले काउंटर के पास खड़े-खड़े कई बार घबराहट और बेचैनी से परेशान होकर अपने सीने पर हाथ रखता दिखा।