ओएनजीसी ने तेल उत्पादन बढ़ाने के लिए बंगाल की खाड़ी में केजी फील्ड में कुआं खोला

ओएनजीसी ने रविवार को कहा कि उसने बंगाल की खाड़ी में कृष्णा गोदावरी बेसिन में अपनी प्रमुख गहरे समुद्र की परियोजना का एक और तेल का कुआं खोला है। बकौल कंपनी, इससे कच्चे तेल और प्राकृतिक गैस का उत्पादन बढ़ाने में मदद मिलेगी। इस साल जनवरी में ओएनजीसी ने केजी-डीडब्ल्यूएन-98/2 या केजी-डी5 ब्लॉक से तेल का उत्पादन शुरू किया था।

Load More