ओएनजीसी बनी भारत की दूसरी सर्वाधिक मुनाफे वाली कंपनी

ओएनजीसी ने वित्त वर्ष 2021-22 में ₹40,305 करोड़ का मुनाफा दर्ज किया जिसके साथ ही रिलायंस इंडस्ट्रीज़ के बाद ओएनजीसी मुनाफा कमाने वाली दूसरी सबसे बड़ी कंपनी बन गई। वित्त वर्ष 2021 (₹11,246.44 करोड़) की अपेक्षा वित्त वर्ष 2022 में ओएनजीसी का मुनाफा 258% बढ़ा। वहीं, ओएनजीसी ने टाटा स्टील (₹33,011.18 करोड़) को पछाड़कर यह तमगा हासिल किया है।

Load More