'ओएमजी 2' फेम अभिनेता सुनील श्रॉफ का हुआ निधन

फिल्म 'ओएमजी 2' में प्रिंसिपल मकवाना की भूमिका निभाने वाले अभिनेता सुनील श्रॉफ का निधन हो गया है। सिने ऐंड टीवी आर्टिस्ट असोसिएशन (सीआईएनटीए) ने 'X' पर लिखा, "हम सुनील श्रॉफ के निधन पर शोक जताते हैं।" सुनील श्रॉफ ने 'शिद्दत', 'जूली' और 'कबाड़ द कॉइन' जैसी फिल्मों के अलावा मराठी फिल्मों और कई विज्ञापनों में भी काम किया था।

Load More