ओएलएक्स ग्रुप ने दुनियाभर में की अपने 800 कर्मचारियों की छंटनी: रिपोर्ट
'टेकक्रंच' की रिपोर्ट के मुताबिक, ऑनलाइन मार्केटप्लेस ओएलएक्स ग्रुप ने दुनियाभर में अपने करीब 800 कर्मचारियों की छंटनी की है। बकौल रिपोर्ट, यह फैसला ऐसे समय आया है जब कंपनी कुछ देशों में अपनी ऑटोमोटिव बिज़नेस यूनिट ओएलएक्स ऑटोज़ को बंद कर रही है। इससे पहले ओएलएक्स ने 15% (1,500 कर्मचारियों) की छंटनी की अपनी योजना की पुष्टि की थी।