ओटीटी टैलेंट पर आधारित है, इसलिए यहां काम करने से अच्छा महसूस होता है: संजय कपूर
नेटफ्लिक्स की वेब सीरीज़ 'द फेम गेम' में दिख रहे अभिनेता संजय कपूर ने कहा है कि ओटीटी पर काम करने से उन्हें अच्छा महसूस होता है। उन्होंने कहा, "यहां साइन किए जाने पर आपको पता होता है कि आप में कोई बात है। ओटीटी पर आपको यूं ही कास्ट नहीं किया जाता...इसके लिए आप में प्रतिभा होनी चाहिए।"