ओडिशा में ED की छापेमारी, सब-इंस्पेक्टर पेपर लीक कांड में हुई कार्रवाई
ओडिशा में सब-इंस्पेक्टर भर्ती परीक्षा पेपर लीक के मामले में प्रवर्तन निदेशालय (ED) ने आरोपियों के घरों पर छापे मारे हैं। इस मामल में सीबीआई भी जांच कर रही है। इससे पहले हाईकोर्ट ने 17 आरोपियों की ज़मानत याचिका खारिज कर दी थी। गौरतलब है कि यह परीक्षा दो बार रद्द हो चुकी है और अक्टूबर में दोबारा आयोजित होगी।