ओडिशा के घर में घुसा 11 फिट लंबा किंग कोबरा, रेस्क्यू का वीडियो आया सामने
ओडिशा में एक घर से मंगलवार (आज) को 11 फिट लंबे किंग कोबरा को रेस्क्यू किया गया है जिसका वीडियो सामने आया है। एक अधिकारी ने बताया कि सांप मॉनिटर छिपकली का पीछा करते हुए घर के अंदर घुस गया था और सांप को बचाकर मयूरभंज के डुकरा वन्यजीव रेंज में छोड़ दिया गया है।