ओडिशा के जंगल से रेस्क्यू किए गए 5 ओरंगुटानों को किया गया क्वॉरंटीन, स्वास्थ्य जांच जारी
बालासोर (ओडिशा) के एक जंगल से रेस्क्यू किए गए 5 बेबी ओरंगुटान को भुवनेश्वर के नंदनकानन ज़ूलॉजिकल पार्क में क्वॉरंटीन किया गया है। इसके अलावा पशु चिकित्सकों द्वारा उनकी स्वास्थ्य जांच भी की जा रही है। इससे पहले एक वीडियो सामने आया था जिसमें 5 बेबी ओरंगुटान दूध की बोतलों से दूध पीते नज़र आ रहे थे।