ओडिशा की तर्ज़ पर उत्तराखंड में निकाली जाएगी भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा
ओडिशा की तर्ज़ पर उत्तराखंड के उधम सिंह नगर ज़िले में 29 जून को किच्छा और 5 जुलाई को रुद्रपुर में इस्कॉन द्वारा भगवान जगन्नाथ की रथ यात्रा निकाली जाएगी। इस अवसर पर भगवान जगन्नाथ, भगवान बलराम और उनकी बहन सुभद्रा रथ पर विराजमान होंगे और भक्तों व इस्कॉन द्वारा भगवान को 56 भोग का प्रसाद अर्पित किया जाएगा।