ओडिशा के पूर्व CM पटनायक डिहाइड्रेशन के चलते अस्पताल में कराए गए भर्ती
ओडिशा के पूर्व मुख्यमंत्री नवीन पटनायक को रविवार को डिहाइड्रेशन के चलते भुवनेश्वर स्थित एक अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल के अधिकारियों ने बताया कि फिलहाल पटनायक की हालत स्थिर है। इससे पहले जून में पटनायक की मुंबई के एक अस्पताल में सर्वाइकल आर्थराइटिस के लिए रीढ़ की हड्डी की सफल सर्जरी की गई थी।