ओडिशा के बुज़ुर्ग ने अपनी पूरी बचत व पेंशन लगाकर गांव में बनवाया 270 फीट लंबा पुल
ओडिशा में गंगाधर राउत नामक बुज़ुर्ग ने अपनी पूरी बचत व पेंशन लगाकर अपने गांव कानपुर में बहने वाली सालंदी नदी पर 270-फीट लंबा पुल बनवाया है। उन्होंने एक इंटरव्यू में कहा, "मेरे बच्चे अब बड़े हो गए हैं और बेटी की शादी हो गई है। मुझे घर चलाने की चिंता नहीं इसलिए मैं दिल खोलकर पैसे लगा सकता हूं।"