ओडिशा की महिला ने बाजरे की 30 किस्में की संरक्षित, कही जाती हैं 'क्वीन ऑफ मिलेट'
ओडिशा की आदिवासी किसान रायमती घुरिया ने धान की 72 पारंपरिक किस्मों और बाजरे की कम-से-कम 30 किस्मों को संरक्षित किया है। 'क्वीन ऑफ मिलेट' नाम से जानी जाने वालीं रायमती ने इस काम के लिए अपने गांव में एक फार्म स्कूल भी बनवाया है। रायमती हमेशा से ही पद्मश्री पुरस्कार विजेता कमला पुजारी से प्रेरित थीं।