ओडिशा की महिला बनी बोंडा जनजाति की पहली ओसीएस अधिकारी
ओडिशा के मलकानगिरी ज़िले की बिनी मुडुली ओडिशा लोक सेवा आयोग की परीक्षा में 596वीं रैंक हासिल कर बोंडा जनजाति की पहली ओसीएस अधिकारी बन गई हैं। बिनी की मां सुनमलि किरसानी आंगनवाड़ी कार्यकर्ता हैं जबकि उनके पिता राम पेशे से बावर्ची हैं। उन्होंने बताया कि परीक्षा के तैयारियों के लिए उन्होंने सेल्फ स्टडी की और यूट्यूब का सहारा लिया।